प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा पार्टी का स्थापना दिवस: अजय कुमार दुबे
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय औरा चौरी में जिला उपाध्यक्ष एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे के अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी की बैठक हुई। जिसमें स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि करके पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा एवं पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी के ध्वज को लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के संदर्भ में 3 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कराने का निर्देश दिया गया हैं। 8 अप्रैल को जनपद के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शाही, प्रमोद कुमार शाही, रविंद्र कौशल, गिरिजेश सिंह, सत्येंद्रमणि त्रिपाठी,निर्मला गौतम एवं यसवंत शाही उपस्थित रहे।