जॉब मेला 08 अप्रैल को

चंदौली। हिनौता जगदीशसराय स्थित हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज में वृहद जॉब मेला का आयोजन आगामी 08 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से किया गया है। संस्थान के प्रबंधक व विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि औरंगाबाद महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित कंपनी धूत वायरिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड जॉब मेले में प्रतिभाग कर रही हैं। बेरोजगार आईटीआई व डिप्लोमा डिग्री धारी 18 से 30 वर्ष तक के युवक युवतियां  बायोडाटा के साथ अपने समस्त डॉक्यूमेंट हाईस्कूल, आईटीआई/डिप्लोमा मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, दो रंगीन फोटो के साथ कॉलेज में वृहद जॉब मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जॉब मेला 08 अप्रैल को
प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि जॉब मेले में ट्रेनिंग के रूप में 16000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा इसके अलावा निःशुल्क कैंटीन, ड्रेस और आवास से कंपनी तक बस सेवा की सुविधा प्रदान की जाएगी। सकुशल 06/12 माह की ट्रेनिंग के बाद उन्हें 25000 रुपया प्रति माह की आकर्षक वेतन व अन्य सुविधाएं अनुमन्य होगी।
Previous Post