अग्नि पीड़ितों की रेड क्रॉस सोसाइटी ने की मदद

उत्तर प्रदेश देवरिया। बीते दिनों पूर्व लार नगर के गांधी मोड़ पर आग लगी थी जिसकी सूचना इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के उप सभापति अखिलेंद्र शाही को रेडक्रास के आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता ने दी थी। देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर गुरुवार को लार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी व चेयरमैन मूसा रजा लारी के मौजूदगी में अग्नि पीड़ित परिवार पंकज गोंड तथा हृदयानंद ठाकुर को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा तिरपाल, किचन सेट, साबुन, तेल आदि वस्तुएं प्रदान की गई। मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य देवव्रत पाण्डेय, सज्जू लारी, वसीम अहमद लारी, विशाल मोदनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Post Previous Post