जॉब मेले में 42 बेरोजगार युवकों का हुआ चयन

चंदौली। भारत सोलर प्लैनेट कंपनी के तत्वावधान में सोमवार को हरि ओम सेवा आईटीआई कॉलेज जगदीशसराय चंदौली में जॉब मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 85 बेरोजगार युवकों ने प्रतिभाग किया। भारत सोलर प्लैनेट कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक सिंह व उनकी टीम ने साक्षात्कार कर कुल 42 युवकों का चयन किया।संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने सभी चयनितों को ऑफर लेटर प्रदान किया। ऑफर लेटर पाकर युवकों के चेहरे खिल उठे।भारत सोलर प्लैनेट के निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद चन्दौली में दो किलोवाट व तीन किलोवाट का सोलर रूफ टॉप सिस्टम  बेरोजगार युवकों को इंस्टॉलेशन करना होगा। उन्हें प्रति माह आकर्षक वेतन व यात्रा भत्ता के साथ साथ बोनस प्रदान किया जाएगा। 

प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने चयनित बेरोजगार युवकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनुदेशक मुंशीराम, चंद्रजीत यादव व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। 
Previous Post