चार दिन का समय शेष अधिक से अधिक मतदाता बनाएं कार्यकर्ता: अजय कुमार दुबे
देवरिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने सोमवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़कागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित होकर मतदाता बनने हेतु फार्म 6 भरने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने का कार्य चल रहा है।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से उन्होंने कहा कि फार्म 6,7,8, भरने के लिए मात्र चार दिन का समय शेष बचा है।जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है एवं जो नई बहूएं आयी हैं उनका फॉर्म 6 भरवा कर उन्हें मतदाता बनाने का कार्य करें।
मतदान के दिन ऐसा सुनने को न मिले कि मेरी आयु मतदाता बनने के लिए पूरी हो गई है और मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए पार्टी ने हर बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ताओं की तैनाती की है ताकि अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल होता है वही लोग मतदान में हिस्सा लेते हैं। यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, विशंभर पांडेय,विनय कुमार दुबे, अशोक तिवारी, रमेश पटेल,बिगन गोंड, अनिल कुमार उपस्थित थे।
