अवध राज खरवार के हत्यारे बख्से नहीं जाएंगे: सभा कुंवर कुशवाहा

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम कुकुर घाटी निवासी अवध राज खरवार घाटी चौराहे पर चाय और पकौड़ी की दुकान चलाते थे। उनका पूरा परिवार कुकुर घाटीगांव में रहता है। गुरुवार की शाम अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने के बाद तीन युवकों ने शराब पी उसके बाद शराब की दुकान के बगल में स्थित अवध राज खरवार की दुकान पर जाकर पकौड़ी लिए पकौड़ी खाने के बाद फिर दुकानदार ने रुपए मांगी तो तीनों मनबढ़ युवक उनसे उलझ गए और मारपीट करने लगे।आपस के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चल दिए। गुरुवार की रात लगभग 8:00 बजे के बाद तीनों मनबढ़ बाइक से दुकान पर पहुंचे और अवध राज की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

 ईंट से कूंच कर अधमरा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद घर के लोग इलाज कराने के लिए सीएचसी भटनी ले गए वहां के डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज और फिर देवरिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया वहां इलाज के दौरान अवध राज खरवार का निधन हो गया। रविवार की सुबह शव गांव आने पर उनके परिजनों ने शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। जानकारी मिलने पर विधायक सभाकुवंर कुशवाहा, उप जिलाधिकारी रत्नेश तिवारी मौके पर पहुंचे परिजनों से बातचीत किया और अनशन को समाप्त करा कर परिजनों की मांग पर अमल करने का आश्वासन देते हुए शव के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें राजी किया। उसके बाद जाकर परिजनों ने अवध राज खरवार का अंतिम संस्कार किया। विधायक ने कहा कि अवध राज की हत्या में जो भी अपराधी सम्मिलित हैं उन्हें कतई बख्सा नहीं जाएगा। अपराधी गिरफ्तार भी होंगे कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यहां प्रमुख रूप से भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष घाटी अनिल शाही, संजय सिंह सैंथवार, राघवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान हरबंस यादव, हरिकेश कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Next Post Previous Post