विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने किया सड़क का लोकार्पण
देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम माड़ीपुर में माड़ीपुर से पकड़ी मुख्य मार्ग तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में एक्सप्रेस वे, नेशनल हाईवे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का जाल बिछ रहा है। 2022 में आप लोगों ने मुझे क्षेत्र की रहनुमाई करने का मौका दिया तब से लेकर आज तक मैं निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए लगा रहता हूं।
भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के लगभग सारे मुख्य मार्गों का निर्माण हो चुका है जो पहले से बने हुए थे जर्जर हो चुके थे उनका मरम्मत भी कराया जा रहा है अगर कोई मुख्य मार्ग बचा है तो आने वाले समय में उसका भी निर्माण कराया जाएगा। मेरे विधायक निधि से लगभग पूरे विधानसभा क्षेत्र में 300 से ऊपर छोटी बड़ी सड़कों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेरे प्रयास से भाटपार रानी ब्लॉक मुख्यालय के नए भवन का निर्माण एवं केरवानिया घाट पर नए पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
चखनी घाट पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। खरवनिया में पहले से पुल का निर्माण हो चुका था लेकिन उसका कार्य कुछ शेष बचा हुआ था जिसके लिए धन की स्वीकृति करा करके उसको भी पूरा कराने का कार्य किया।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अब तक 8: 50 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है तो वही रोजगार के नए-नए अवसर भी सृजित हुए हैं जिसके कारण करोड़ों नौजवानों को रोजगार भी मिला है।
उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है गुंडे माफिया जेल की सलाखों में है या तो प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज हमारी बेटियां निर्भय होकर रात में भी यात्रा कर रही हैं जो पूर्व की सरकारों में संभव नहीं था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिंदा कुशवाहा, रवि प्रकाश कुशवाहा, डॉक्टर शम्स परवेज, घनश्याम कुशवाहा, नंद कुमार पटेल,मनोज वर्मा, दुर्गा गुप्ता, धीरज गुप्ता, हरिकेश कुशवाहा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
