मनोनीत सभासदों का किया गया सम्मान
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भाटपार रानी नगर पंचायत के मनोनीत सभासद जितेंद्र जायसवाल, विजय बरनवाल एवं लाल बाबू यादव का जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने स्थानीय उपनगर के दुर्गा मंदिर परिसर में माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री दुबे ने कहा कि मनोनीत सभासद भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं।
इनके मनोनयन से नगर पंचायत में सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखेंगी एवं केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचेंगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने साधारण से साधारण कार्यकर्ता को भी सम्मान देने का कार्य करतीं हैं। यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, केशव दुबे,लाल जी पटेल, विनोद गिरी, अशोक तिवारी उपस्थित थे।
सनातन तंत्र रहस्य ब्लाँग में अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए यहां ब्लू लाइन पर क्लिक करें। amitsrivastav.in पर उपलब्ध है दुर्लभ से दुर्लभ हर तरह की सुस्पष्ट जानकारी। अमित श्रीवास्तव की संपादकीय लेख तमाम अखबारों में प्रकाशित होता है पढे़ समझें और लाभ उठाएं।