आंखों देखी सच्चाई: अंजली मिश्रा की चुप्पी में दबा एक पूरा समाज

देवरिया अंजली मिश्रा की सच्ची आंखों देखी कहानी—दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, और न्याय की लड़ाई की दर्दनाक दास्तान। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।


अमित श्रीवास्तव
एक कहानी जो सिर्फ कहानी नहीं, एक जिंदा दर्द है
यह कोई काल्पनिक कथा नहीं है, न ही यह किसी उपन्यास का भावनात्मक अंश है। यह एक जीवित सच्चाई है, एक ऐसा अनुभव जिसे मैंने अपनी आंखों से देखा, अपने मन से महसूस किया, और अपने भीतर एक गहरे बोझ की तरह संजो लिया। भिंडा मिश्र, भाटपार रानी देवरिया उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजली मिश्रा की यह आपबीती कहानी उस समाज की परतें खोलती है, जहाँ आज भी बेटी का विवाह एक जिम्मेदारी से ज्यादा एक बोझ माना जाता है, और जब उस बोझ को उतारने की जल्दबाजी होती है, तो अक्सर एक मासूम जीवन की कीमत पर फैसले लिए जाते हैं। इस पूरे घटनाक्रम में जो सबसे अधिक विचलित करने वाला पहलू है, वह यह नहीं कि अत्याचार हुआ—बल्कि यह कि वह लगातार, योजनाबद्ध और लगभग सामान्य तरीके से होता रहा, जैसे यह सब कोई असामान्य बात ही न हो।



विवाह की पृष्ठभूमि: एक जल्दबाजी, एक समझौता, और एक अनदेखा भविष्य

अंजली मिश्रा का विवाह किसी लंबे विचार-विमर्श, आपसी समझ या भावनात्मक जुड़ाव का परिणाम नहीं था। यह विवाह परिस्थितियों की देन था—एक ऐसा निर्णय जो समाज की “इज्जत” बचाने के नाम पर जल्दबाजी में लिया गया। अमित मिश्रा, जिनसे अंजली का विवाह हुआ, उनका रिश्ता पहले कहीं और तय था, लेकिन विवाह के ठीक पहले लड़की पक्ष ने उनके यहा विवाह करने से मना कर दिया। इस स्थिति में, परिवार पर सामाजिक दबाव इतना अधिक था कि उन्होंने तुरंत एक नया रिश्ता खोजा, और उसी जल्दबाजी में अंजली का चयन कर लिया गया। यह वह क्षण था जहाँ से एक जीवन की दिशा बदल गई, बिना यह सोचे कि जिस लड़की को इस रिश्ते में जोड़ा जा रहा है, उसकी भावनाएं, उसकी तैयारी, और उसका भविष्य क्या होगा। विवाह की रस्में पूरी हुईं, लेकिन उस पूरे वातावरण में जो कमी साफ महसूस हो रही थी, वह थी अपनापन और विश्वास की।

ससुराल की दहलीज: जहां स्वागत नहीं, सवाल खड़े थे

विवाह के बाद जब अंजली अपने ससुराल पहुंची, तो वह एक नए जीवन की शुरुआत की उम्मीद लेकर गई थी। लेकिन वहां जो उसका इंतजार कर रहा था, वह उम्मीदों के विपरीत था। घर का वातावरण ठंडा था, व्यवहार औपचारिक था, और धीरे-धीरे उसमें तानों और अपेक्षाओं का जहर घुलने लगा। दहेज की बातों को सीधे तौर पर नहीं, बल्कि इशारों में, तानों में, और तुलना के रूप में सामने लाया जाने लगा। “इतना ही लाए हो?”, “दूसरे लोग तो इससे ज्यादा देते हैं”—ऐसे वाक्य अंजली के मन में गहरे घाव छोड़ने लगे। यह केवल आर्थिक मांग नहीं थी, बल्कि एक मानसिक दबाव था, जो उसे यह एहसास दिलाने लगा कि वह इस घर में एक सम्मानित सदस्य नहीं, बल्कि एक अधूरी जिम्मेदारी है।

तीसरे महीने का बहाना: परंपरा या परित्याग?

विवाह के तीसरे महीने में एक नई बात सामने आई—“हमारे यहां पहला संबत नहीं सहता।” इस परंपरा का हवाला देकर अंजली को होली से पहले ही शिवरात्रि के दिन मायके भेज दिया गया। पहली नजर में यह एक सांस्कृतिक परंपरा लग सकती है, लेकिन जब इसे पूरे संदर्भ में देखा जाए, तो यह एक सोची-समझी दूरी बनाने का प्रयास प्रतीत होता है। यह वह समय था जब एक नवविवाहित लड़की को अपने ससुराल में सबसे अधिक सहारे और अपनत्व की जरूरत होती है, लेकिन अंजली को उस समय अलग कर दिया गया। यह विदाई एक सामान्य विदाई नहीं थी, बल्कि एक संकेत था कि इस रिश्ते में कुछ गड़बड़ है।

मायके में सच्चाई का खुलासा: एक नई चिंता की शुरुआत

जब अंजली अपने मायके पहुंची, तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जांच कराने पर यह पता चला कि वह गर्भवती है। यह खबर सामान्य परिस्थितियों में खुशी का कारण होती, लेकिन यहां यह एक नई चिंता बन गई। ससुराल पक्ष की ओर से कोई संपर्क नहीं, कोई चिंता नहीं, और कोई सहयोग नहीं मिला। सतीश मिश्रा, जो एक पिता हैं, उन्होंने अपनी बेटी की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। इलाज, देखभाल, पोषण—हर चीज उन्होंने अपने स्तर पर की। यह वह समय था जब लड़के पक्ष को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति ने इस रिश्ते की सच्चाई को और स्पष्ट कर दिया।

असमय जन्म और संघर्ष: एक मासूम की पहली परीक्षा

सातवें महीने में अंजली ने भाटपार रानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया। यह एक नाजुक स्थिति थी—समय से पहले जन्म, कमजोर शरीर, और तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता। बच्चे को देवरिया में डॉक्टरों की देखभाल में रखा गया, जहां वह लगभग दो महीने तक रहा। इस दौरान अंजली एक मां के रूप में अपने बच्चे के लिए हर दर्द सह रही थी, लेकिन लड़के पक्ष की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। न कोई आर्थिक मदद, न कोई हालचाल पूछने वाला। यह स्थिति केवल अंजली के लिए नहीं, बल्कि उस मासूम बच्चे के लिए भी अन्यायपूर्ण थी, जिसने इस दुनिया में कदम रखते ही संघर्ष देखना शुरू कर दिया।

आंखों देखी सच्चाई: अंजली मिश्रा की चुप्पी में दबा एक पूरा समाज

ससुराल वापसी: उम्मीद की किरण या एक नई साजिश?

5 मार्च 2026 को अचानक लड़के पक्ष से एक रिश्तेदार आया और अंजली की विदाई कराकर उसे ससुराल ले गया। यह वापसी एक उम्मीद की तरह लग सकती थी—शायद अब सब ठीक हो जाए। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग थी। जैसे ही अंजली ससुराल पहुंची, उसके साथ व्यवहार और अधिक कठोर हो गया। उसे परिवार से अलग-थलग रखा गया, मोबाइल नहीं दिया गया, और जब उसने अपने माता-पिता से बात करने की कोशिश की, तो उसे धमकाया गया कि यदि उसने किसी से शिकायत की, तो उसके पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह केवल शारीरिक नहीं, बल्कि गहरा मानसिक उत्पीड़न था।

नशे की दवा: एक योजनाबद्ध नियंत्रण

धीरे-धीरे स्थिति और गंभीर हो गई। अंजली को नशे की दवाएं दी जाने लगीं, जिससे वह अधिकतर समय सोई रहती और उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होती गई। यह एक खतरनाक और अमानवीय तरीका था—किसी व्यक्ति को उसकी चेतना से वंचित कर देना, ताकि वह विरोध न कर सके। बाहर के लोगों को वीडियो कॉल करके यह दिखाया जाता कि वह कुछ काम नहीं करती, जबकि सच्चाई यह थी कि उसे जानबूझकर इस स्थिति में रखा गया था। यह एक ऐसी साजिश थी, जिसे समझना भी मुश्किल है और स्वीकार करना उससे भी ज्यादा कठिन।

मेरा अनुभव: जब शब्द कम पड़ जाते हैं

जब सतीश मिश्रा ने मुझसे अपनी बेटी की स्थिति 08 मार्च 2026 को साझा की, तो मैंने इसे केवल एक सूचना के रूप में नहीं लिया। मैं अमित पांडेय से फोन पर बात कर समझाने का प्रयास किया फिर उनके बुलाने पर स्वयं वहां गया, स्थिति को देखा, और जो देखा, उसने मुझे अंदर तक हिला दिया। अंजली की आंखों में एक गहरा डर था, उसकी आवाज जैसे कहीं खो गई थी। वह अपने आप उठकर खड़ा तक नही हो पा रही थी, वह कुछ कहना चाहती थी, लेकिन उसके भीतर इतनी दहशत भर दी गई थी कि वह शब्दों में कुछ व्यक्त नहीं कर पा रही थी। यह वह क्षण था जब मुझे लगा कि यह केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं है, यह एक गंभीर सामाजिक और मानवीय समस्या है।

अंतिम घटनाक्रम: जब सहनशीलता की सीमा टूट गई

तीसरे बार जब मुझे बुलाया गया, तो वहां एक स्टाम्प पेपर तैयार था। मुझ पर दबाव बनाया गया कि मैं उस पर गवाह बनूं। मैंने साफ मना किया और उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह रास्ता गलत है। लेकिन वे लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। अंजली की हालत उस समय बहुत खराब थी। जब मैं सड़क से टेम्पो लेकर अमित पांडेय की दरवाजे़ पर आया, तो देवर ने कहा इससे नही जायेगी यह टेम्पो चालक यहीं का रहने वाले हैं चलिए दूसरा साधन देखकर लाते हैं। सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, रास्ते पर एक विशाल पेड़ काटकर गिराया गया था, जिससे लगभग दो घंटे समय का नुकसान हुआ। नवलपुर चौराहे से एक दूसरा टेम्पो लेकर आया गया, शारीरिक स्थिति देखकर यकीन हो गया उसके साथ मारपीट की गई थी, उसके गहने उतार लिए गए थे, और उसे जबरदस्ती घर से बाहर किया जा रहा था। यह दृश्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति के लिए असहनीय था। एक मां, एक बेटी, एक इंसान के साथ इस तरह का व्यवहार—यह केवल अपराध नहीं, बल्कि मानवता के खिलाफ एक कृत्य है।

अमित श्रीवास्तव की अन्य वेबसाइट्स amitsrivastav.in, Sanatan Tantra Rahasya के साथ ही अखबारों में प्रकाशित संपादकीय लेखों को भी पढ़ने के लिए जुड़े रहे वेबसाइट्स और अखबारों के साथ। 

एक सवाल जो पूरे समाज से है

आज जब मैं यह सब लिख रहा हूं, तो मेरे मन में केवल एक सवाल है—क्या अंजली को न्याय मिलेगा? क्या हमारे समाज में ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा? या फिर यह भी एक और घटना बनकर फाइलों में दब जाएगी? यह कहानी केवल अंजली की नहीं है, यह उन हजारों लड़कियों की कहानी है, जो हर दिन ऐसे ही हालात से गुजरती हैं। हमें यह तय करना होगा कि हम इस सच्चाई से आंखें चुराएंगे या इसके खिलाफ खड़े होंगे। 

19 मार्च प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेमपुर कोतवाली में तीन दिनों से न्याय की गुहार ले मुकदमा दर्ज कराने के लिए दौर रही अंजली मिश्रा को सलेमपुर कोतवाली से न्याय कि उम्मीद नहीं दिख रहा है। क्योंकि कोतवाली सलेमपुर पुलिस ने न्यायालय का मामला कह टाल दिया और न्याय के लिए अब न्यायालय जाने की बात कही। प्रथम रिपोर्ट भी दर्ज नहीं किया गया।

दूसरे तरफ़ अमित पांडेय की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है कि लड़की पक्ष वाले विवाह में दिए गए जेवरात रख लिये हैं और देने से इंकार कर रहे हैं। जबकि मुझसे अमित पांडेय सहित परिवार से बातचीत में बताया गया है कि चढ़ावे का जेवरात हम लोग लाकर मे रख दिए हैं। यह बात मुझे पूछने की आवश्यकता तब पड़ी जब मैं अमित पांडेय के घर गया पारिवारिक सामंजस्य बनाने का प्रयास किया। उनकी माँ ने कहा श्रीवास्तव जी आप अंजली से कहिये मुह देखाई में जो जेवर मिला था वो कहाँ है दिखावे। तब मै अंजली से कहां जो मिला था वो दिखा दो। जब अमित पांडेय की माँ तारा देवी देखकर संतुष्ट हो ली, तब मै पूछा चढ़ावे का जेवरात कहां है, तब सब लोगों ने कहां गायब न हो इस लिए उसी समय लाकर में हम लोग रख दिये। इस बात की चर्चा हमसे फोन पर वार्तालाप में भी हुई है। जो हमारे पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। 

मुख्यमंत्री पोर्टल पर अमित पांडेय द्वारा की गई 17 मार्च की शिकायत निराधार मनगढ़ंत आरोप के साथ है, जिसपर जांच कर अमित पांडेय द्वारा झूठा आरोप लगाने के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। अगले अपडेट में अंजली मिश्रा की इस आपबीती न्यूज लेख मामले को विस्तार दिया जा सकता है। सवाल यह है — न्याय की गुहार लगा रही महिलाएं ऐसे कब तक न्याय की भीख मांगते दर-दर भटकती रहेंगी। 

Next Post Previous Post