भाजपा सरकार ने डॉक्टर अंबेडकर एवं संविधान का सम्मान किया: सभाकुवंर कुशवाहा

देवरिया। शनिवार को भाटपार रानी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित संविधान गौरव अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं संविधान के सम्मान को बढ़ाने का काम की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब से संबंधित पांच स्थानों को पंच तीर्थ घोषित कर उसको सजाने और संवारने का काम की है। विपक्ष के लोग आज संविधान को बचाने की दुहाई दे रहे हैं उन्हीं के शासनकाल में संविधान की मर्यादाओं को तार-तार करने का काम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री मंटू पटेल ने किया। 

यहां प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुरेश तिवारी, संतोष पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता,चंदन मद्धेशिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, राम आशीष कुशवाहा, अतुल श्रीवास्तव, बसंत प्रसाद सहित वार्ड के तमाम लोग उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र के भठवा तिवारी में संविधान गौरव दिवस अभियान को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद सहाय ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान पर चलकर देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान कर रही है। संविधान की देन है कि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाएं आम जनता तक बगैर किसी रोक-टोक के पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुरलीधर कुशवाहा विनय गुप्ता हृदयानंद गुप्ता विवेक गुप्ता स्वामीनाथ चौहान काशीनाथ शर्मा दुर्गेश कुशवाहा नंद जी कुशवाहा शशिकांत कुशवाहा चंदेश्वर प्रसाद महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।
Next Post Previous Post