महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिला करके खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव परिणाम ने नरेंद्र मोदी की नीतियों पर अपना मोहर लगाने का काम किया है।
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीट जीत कर यह साबित कर दिया है कि 2027 में योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के सत्ताधीश रहेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, सुशील कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, भानु प्रताप सिंह, धनंजय सिंह बघेल, पवन राय, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, धर्मेंद्र सिंह, आनंद पियूष उपाध्याय, जगन्नाथ सिंह, सभाकुवंर कुशवाहा, अरविंद सहाय, संतोष शाही, राजेश गुप्ता, लालबाबू यादव, शशि रंजन तिवारी, अनिल शाही, राजन कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, संतोष पटेल, सुनील कुमार, गौतम प्रसाद, शैलेश सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।