घाटी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस
देवरिया। बुधवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के भिंगारी बाजार स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में भारतीय जनता पार्टी घाटी मंडल में भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर चलाएं जा रहे समर्पण दिवस कार्यक्रम को मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनिल शाही ने कहा कि एकात्म मानववाद का समग्र विचार देने वाले महान दार्शनिक व अंत्योदय का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम देने वाले हमारे पद प्रदर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय मां भारती के अमर सपूत थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत मां भारती के सेवा में अपने आप को खपा दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय सिंह राघवेंद्र सिंह अजीत शाही पंकज शाही सुनील शाही राहुल सिंह साहब यादव नौशाद अंसारी संतोष सिंह ललित सिंह विजय बरनवाल दीपक पटेल उपस्थित रहे।