एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: अजय कुमार दूबे
देवरिया। स्थानीय उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा भाटपार रानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, शोषितों, वंचितों के उत्थान और स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। वह कुशल संगठन कर्ता एवं प्रखर वक्ता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सादगी से ओत-प्रोत था। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मंटू पटेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील कुमार शाही, कालीप्रसाद मिश्र, मंगल प्रताप शाही, सुरेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, अमित शाही, आदित्य शाही, विवेक मद्धेशिया, लाल बाबू यादव, सोनू वर्मा, सुभंजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, जितेंद्र जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजय पांडेय, हृदयानंद गुप्ता, देवेश पांडेय, धर्मेंद्र कुशवाहा, दिनेश चौरसिया, अशोक तिवारी, राम अवधेश कुशवाहा, लाल जी यादव,राज कुमार मिश्र, अखिलेश कुशवाहा, झुन्ना यादव, शैलेश तुरहा, सुरेन्द्र चौहान, विजय वरनवाल, शैलेंद्र प्रजापति, हनुमान जायसवाल, अक्षयवर यादव, तनय प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।