दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। भाटपार रानी उपनगर स्थित अपने आवास विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया। वहीं क्षेत्र के बड़कागांव में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जीत पर जश्न मनाया।  वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि अब देश की जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आम आदमी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम की है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों मुहर लगाने का काम की है। 

दिल्ली में भाजपा की जीत पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक सभा कुवंर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, क्षेत्रिय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ भानू प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, डॉक्टर अरविंद सहाय, अशोक सहाय, डॉक्टर पवन कुमार राय, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, जय प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, अनिल शाही, सीमा कुशवाहा, मनोज वर्मा, शशि रंजन तिवारी, विवेक कुशवाहा, संतोष शाही, अजीत शाही, हिमांशु कुमार दुबे, हृदयानंद गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, लालबाबू यादव, हनुमान जायसवाल, विजय वरनवाल, आनंद पियूष उपाध्यक्ष, संतोष पांडे, सुरेंद्र चौहान, दुर्गेश्वर सोनी, लक्ष्मण वर्मा, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह, सुरेश कुशवाहा, संतोष पटेल, योगेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, गौतम प्रसाद, शैलेश सिंह, आदित्य शाही, अमित शाही, लक्ष्मण कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, अमित शाही, हरिकेश कुशवाहा, सुरेश शर्मा, हृदय लाल शर्मा, सत्येंद्र पांडे,रीतुराज गुप्ता,धीरज गुप्ता, अंकुश शाही,जीतु गुप्ता,संजय जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
Next Post Previous Post