भाटपार रानी में हो रहा है विकास का कीर्तिमान स्थापित: सभाकुवंर कुशवाहा

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के टीकमपार में अहिरौली तिवारी से भाटपार रानी तक के सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया।सड़क की कुल लागत 1549.50 लाख रुपए है। सड़क निर्माण का कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देवरिया के द्वारा कराया जाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने मुझे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। आपके आशीर्वाद से 2022 से लेकर अब तक मेरे प्रयास से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में छोटी- बड़ी तीन सौ से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है। साथ ही साथ भाटपार रानी ब्लॉक मुख्यालय के नवीन भवन के निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है। क्षेत्र के केरवनिया घाट पर नए पुल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहता हूं। जिसका नतीजा है कि भाटपार रानी विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब प्रदेश में निवेश करने से बड़ी-बड़ी कंपनियां डरती थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था का ही देन है कि उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर बढे हैं जिसके कारण नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। 
Click on the link आनलाईन ठगी से बचाव के लिए समुचित उपाय अनजाने फोन से मिल रही धमकी पुलिस सीबीआई जज आदि के नाम से आ रहे फोन पर क्या करें जानिए सम्पूर्ण उपाय यहां ब्लू लाइन पर क्लिक कर पढ़िए और लोगों को भी ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शेयर किजिये। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  विशंभर पांडेय एवं संचालन आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पी पी सिंह, शशिकांत यादव, नवीन चौरसिया, भाजपा नेता डॉ शम्स परवेज़, मुस्तफा अंसारी, मनोज वर्मा, सीमा कुशवाहा, सुरेश तिवारी,लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, शशि भूषण पटेल, सुमंत कुशवाहा, रवी प्रकाश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनोद सिंह बघेल, संतोष पांडेय, धर्म प्रकाश तिवारी,संजय कुशवाहा, विनोद कुमार, राहुल सिंह,राम अशीष कुशवाहा, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा,रीतु राज गुप्ता, सुमंत कुशवाहा,धीरज गुप्ता, लाल बाबू यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, अमरेन्द्र मौर्य, राजेश गुप्ता,राम शरन कुशवाहा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Next Post Previous Post