घरौनी के माध्यम से जमीनी विवाद का समाधान कर रही है सरकार: सभाकुवंर कुशवाहा

देवरिया। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में तहसील प्रशासन के द्वारा घरौनी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घरौनी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों के जमीन का मैपिंग करा करके उसका मालिकाना हक उन्हें दिलाने का कार्य कर रही है। वर्षों से लोग जिस जमीन पर घर बनाकर रह रहे थे उसका मालिकाना हक उन्हें नहीं मिला था। सरकार के इस योजना से वह अपने जमीन के मालिक हो जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा जमीनी विवाद देखने को मिलता रहता है अब इस योजना के माध्यम से आपसी जमीनी विवाद का भी आने वाले समय में समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रितेश तिवारी हरिकेश कुशवाहा राम आशीष कुशवाहा चन्द्र चूड़ तिवारी तहसीलदार सहित कानूनगो एवं लेखपाल उपस्थित थे।
Next Post Previous Post