भाजपा का शून्य से शिखर तक की यात्रा संघर्षों का परिणाम: भूपेन्द्र सिंह

देवरिया। भाटपार रानी स्थानीय उपनगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के भीम व्यायाम शाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा भाटपार रानी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई अधिवेशन में हुआ था। जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने। भारतीय जनता पार्टी के गठन के पूर्व भारतीय जन संघ के रूप में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरीखे नेताओं के नेतृत्व में देश में राष्ट्रवाद का अलख जगाने का कार्य किया जा रहा था। अटल बिहारी वाजपेई और एलके आडवाणी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट से लेकर के 182 सीट जीतकर सहयोगी दलों के साथ केंद्र में 1996, 1998 और 1999 में सरकार बनाने का काम किया और प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेई ने शासन सत्ता को संभाला।आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला। 2019 और 2024 में पुनः बड़ी जीत हासिल की।
भाजपा का शून्य से शिखर तक की यात्रा संघर्षों का परिणाम: भूपेन्द्र सिंह

प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति मुख्य रूप से एक अनुशासित कैडर आधारिक संरचना पर टिकी है। पार्टी की रीढ़ इसके अनुशासित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सांगठनिक ढांचा बना हुआ है। जमीनी फीडबैक के आधार पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र कार्य शैली का हिस्सा है। चुनाव के अलावा पार्टी विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनता से जुड़ी रहती है। तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्मक मानववाद पर आधारित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। इसका मूल उद्देश्य सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सुशासन और राष्ट्र सेवा है। कार्यक्रम में विधायक सभा कुंवर कुशवाहा,अजय कुमार दुबे,डॉक्टर पवन कुमार राय, लक्ष्मण खरवार, गिरिजेश सिंह, अश्वनी कुमार सिंह,कृष्ण कुमार सिन्हा,सुरेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह,दीपक पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा,धीरज गुप्ता,रीतुराज गुप्ता,चंदन मद्धेशिया, सुनील कुमार,देवा मौर्य, शिवम् गुप्ता, सूर्या एम श्रीवास्तव, नितेश कुशवाहा, कमलेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल,अजय कुशवाहा,गगन शाही, चन्द्र किशोर द्विवेदी, अखिलेश कुशवाहा, राजेंद्र जायसवाल, संतोष पटेल,विजय बरनवाल, सच्चिदानंद शाही, जगदीश नारायण मिश्र, मंगल प्रताप शाही सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Previous Post