भाजपा सरकार कर रही हैं समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता: सभाकुवंर कुशवाहा
देवरिया। स्थानीय उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के भीम व्यायाम शाला में भाटपार रानी मंडल के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। शुक्रवार को प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग बाहर वर्षों से चल रही भाजपा सरकार में विकास के नये मानदंड स्थापित हुए है। केंद्र सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार करते हुए सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण सहित दर्जनों योजनाएं आम आदमी के जीवन बदलाव लाने में कारगर साबित हुई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है।भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से सड़कों एवं पुलों का निर्माण हुआ है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने भाजपा के कार्य विस्तार पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सात मोर्चों एवं विभिन्न प्रकोष्ठो के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में कार्य करती हैं। कार्यों की बदौलत आज सर्व समाज की पार्टी बन गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं तृतीय के भाव से कार्य करते है। बरहज नगर पालिका की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने सोशल मीडिया विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है। हम सभी पार्टी से संबंधित कोई भी कार्य करें तो निश्चित रूप से उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर साझा करें। सोशल मीडिया प्रचार प्रसार का वर्तमान समय में सबसे सस्ता साधन है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप कृष्ण कुमार सिन्हा, जगदीश नारायण मिश्र, सुरेश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल,दीपक मल्ल, जितेंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, हनुमान जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा,विजय बरनवाल, भूपेन्द्र चौरसिया, सौरभ पटेल, रविंद्र कुशवाहा, संतोष पटेल, अशोक तिवारी, उमेश प्रसाद शाही,संजय जायसवाल, अमित शाही,अनवर हुसैन,देवा मौर्य, कमलेश गुप्ता, अंकुश शाही उपस्थित थे।