नहीं रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव,कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देवरिया। पूर्व विधान परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की रात्रि उनका निधन गोरखपुर में उनके पुत्र के अस्पताल में हो गया। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि संगठन के सशक्त स्तंभ, समाज के सच्चे सेवक और हजारों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे। संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना को पहुंचाने के लिए समर्पित रहा।महेंद्र यादव का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और मिलनसार था। वे हर कार्यकर्ता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर एक अभिभावक की भूमिका निभाते थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में वे हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास करते रहे।आज उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

महेंद्र यादव के निधन पर विधायक सभा कुंवर कुशवाहा क्षेत्रीय मंत्री मंत्री हरि चरण कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे राजकुमार शाही अजय कुमार दुबे सुशील कुमारशाही जयनाथ कुशवाहा राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह डॉ अरविंद सहाय अश्वनी कुमार सिंह सुरेश तिवारी सुरेंद्र सिंह टुनटुन जयप्रकाश तिवारी संतोष शाही विशंभर पांडे अमित शाही आनंद पियूष उपाध्याय अनिल शाही इन्दू भूषण कुशवाहा संजय सिंह मनोज वर्मा जितेंद्र कुशवाहा दुर्गा गुप्ता सीमा कुशवाहा गुड्डू गोस्वामी आलोक पांडे शशि रंजन तिवारी विवेक कुशवाहा महेंद्र पासवान जितेंद्र प्रसाद उत्सव सिंह कुशवाहा संतोष पटेल राजेश गुप्ता चंदन मद्धेशिया लाल बाबू यादव विजय बरनवाल जितेंद्र जायसवाल हनुमान जायसवाल गुड्डू सहाय अनिल दुबे प्रमोद तिवारी अरुण गुप्ता सोमेश्वर नाथ तिवारी अजीत शाही पीतांबर शाही धर्मेंद्र सिंह गौतम प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Next Post Previous Post