भाजपा सरकार में महिलाओं को मिला सम्मान: अमिता गुप्ता

देवरिया। शनिवार को भाटपार रानी उपनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माला देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के हित में दर्जनों फैसले लिए हैं जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का जीवन संवर रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा मुहैया हुआ है। महिला मोर्चा सलेमपुर लोकसभा की प्रभारी संगीता वर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा की बहने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को घर-घर पहुंचने का कार्य करें। भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने महिलाओं को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का कार्य की है। हमारे न्यू गूगल साइड पर जाने के लिए ब्लू लाइन पर क्लिक किजिये मनपसंद पोस्ट पढ़िए नीचे बेल आइकन को दबा एक्सेप्ट किजिए ताकि हमारी न्यू अपडेट आप तक गूगल से पहुंच सके - amitsrivastav.in

विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन कार्ड सहित तमाम योजनाओं में सरकार ने महिलाओं को मुखिया बनाने का ऐतिहासिक कार्य की है।बैठक में प्रमुख रूप से भारती शर्मा, निर्मला गौतम, विनती सिंह, मधु जायसवाल, सुनीता सिंह, माला पटेल, अनीता देवी, कंचन देवी, अंजना देवी, दिलावती देवी, इंद्रावती देवी, भाजपा नेता संतोष पटेल ,अवधेश कुशवाहा, लोकसभा विस्तारक नीतीश चौबे, सुनील कुमार ,विशाल गुप्ता, मारुति नंदन उपस्थित थे।
Next Post Previous Post