योगी आदित्यनाथ के आठ साल के शासन में यूपी में हुआ विकास का कीर्तिमान स्थापित :अजय कुमार दूबे
देवरिया। गांव चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को घाटी मंडल के सरया सेक्टर में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां को साझा किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि 8 वर्ष के शासनकाल में योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास के कृतिमान स्थापित की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में 5.94 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है. पीएम किसान सम्मन निधि के तहत 2.86 करोड़ से अधिक किसानों को 8000 करोड रुपए से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है. भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह टुनटुन ने कहा कि सभी जनपदों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत बीते 3 वर्षों में 743 से अधिक युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 122 चीनी मील क्रियाशील हैं 2017 से पहले चीनी मिलों की दैनिक पेराई क्षमता 7.50 लाख टीसीडी थी जो अब बढ़कर 8.36 लाख टीसीडी हो गई है.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अनिल शाही मंडल अध्यक्ष भाटपार रानी विशंभर शरण पांडे केदार गुप्ता हवा सिंह राघवेंद्र सिंह अभिषेक राय श्रीकांत शर्मा मनीष सिंह रामजी शाह शेषनाथ सिंह शेषनाथ सिंह निर्भय राय राहुल सिंहपंकज शाही राजेश चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे.