कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को  भाटपार रानी उपनगर स्थित वैष्णो मैरिज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सभा कुवंर कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 11 वर्ष के शासनकाल में विकसित भारत के बुनियाद को मजबूत करने का काम की है। समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुआ है। आज देश में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं उन कार्यों की बदौलत हम यह कह सकते हैं कि 2047 तक भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा नजर आएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय प्रधानमंत्री की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के 8 वर्ष के शासनकाल में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहां की भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना काल से लेकर आज तक निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी होने का गौरव भाजपा को प्राप्त है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बदौलत आज देश के 21 राज्यों में भाजपा एवं एनडीए की सरकार चल रही है। इसका पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है। क्योंकि वह निरंतर पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को लेकर आम जनता के बीच जाते रहते हैं। भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश में परिवर्तन का दौर शुरू हुआ जिसका नतीजा है कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे एवं संचालन मंडल महामंत्री अमित शाही ने किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिंदा कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाटपार रानी लक्ष्मण खरवार, सुशील कुमार शाही, डॉ पवन कुमार राय, डॉक्टर शम्स परवेज, मंडल अध्यक्ष गण अनिल शाही, मनोज वर्मा, सीमा कुशवाहा, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह टुनटुन, अजीत शाही ,रवि प्रकाश कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, चंद्र किशोर द्विवेदी, तारकेश्वर तिवारी, कृष्ण कुमार सिन्हा, संजय सिंह, नीरज जायसवाल, माला देवी, सुनीता सिंह, जितेंद्र जायसवाल, मंटू पटेल, इंदू भूषण कुशवाहा, संजय सिंह सैथवार, राघवेंद्र सिंह, हृदय लाल शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, दुर्गा गुप्ता, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Post Previous Post