किसान हित के लिए हमेशा तत्पर रहते थे सुरेंद्र प्रसाद दुबे: संत राज यादव

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़कागांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाई स्कूल में सुरेंद्र प्रसाद दुबे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश संत राज यादव एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा एवं अन्य अतिथियों के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत राज यादव ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे व्यक्ति नहीं विचार थे। वह किसानों के हित लिए हमेशा तत्पर रहते थे।गन्ना किसानों के भुगतान में देरी होने पर केन यूनियन के अध्यक्ष होने के नाते वह उनका भुगतान अपने पास से कर देते थे। यह गुण उनके उदार हृदय की विशेषता को दर्शाता है। विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्य थे जिसके कारण क्षेत्र में उन्हें मेंबर साहब के नाम से जाना जाता था। वर्षों तक भाटपार रानी केन यूनियन के अध्यक्ष पद को उन्होंने सुशोभित किया। क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे भाटपार रानी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत के सदस्य एवं सहकारी बैंक के सदस्य के रूप में उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सेवा की। वह जन सेवा को हमेशा सर्वोपरि मानते थे। जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कुमार दुबे एवं संचालन भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य शैलेश कुमार दुबे सुशील कुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, प्रेम नारायण गुप्ता त्रिपुनायक विश्वकर्मा,डॉक्टर अरविंद सहाय, अश्वनी सिंह, हृदय लाल शर्मा, उमेश प्रसाद शाही, सुरेंद्र सिंह अभिषेक जायसवाल पुनीत यादव हिमांशु कुमार दुबे दिव्यांशु कुमार दुबे अभिषेक कुमार दुबे अंशुमान दुबे सत्येंद्र पांडेय विशंभर पांडेय, अनिल शाही सीमा कुशवाहा मनोज वर्मा राधा कृष्ण शुक्ल अतुल मिश्रा सुमंत कुशवाहा चंदन मद्धेशिया सुरेंद्र चौहान राजेश गुप्ता जितेंद्र जायसवाल जीतू गुप्ता धर्मेंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र सिंह मोहन गोंड दुर्गा गुप्ता गुड्डू गोस्वामी अमित शाही आनंद पियूष उपाध्याय ऋतुराज गुप्ता धीरज गुप्ता पार्टी रत्नाकर तिवारी विनोद प्रसाद कृष्ण कुमार सिंह सुभाष यादव संतोष शाही आदित्य शाही चंद किशोर द्विवेदी संतोष पांडेय हिमांशु कुमार मिश्रा अजीत शाही अरुण गुप्ता अनिल दुबे पंकज शाही बिसेन राजेश चौरसिया उपस्थित थे।
Next Post Previous Post