गुरुकुल शिक्षण संस्थान में मनाई गई गांधी-शास्त्री की जयंती
देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के खानपार स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री जय जवान जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय परिवार के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का संदेश दिया था। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने का काम किया। 1915 में जब वह दक्षिण अफ्रीका से भारत लौट कर आए तो यहां पर उन्होंने आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया और उनके नेतृत्व में तमाम आंदोलन चलाए गए जिसका परिणाम यह हुआ की अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर एक तरफ जहां देश की सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया वहीं दूसरी तरफ देश के अन्नदाता किसानों को अधिक अन्न पैदा करने के लिए जागरूक किया। आज हम सभी को इन दोनों महापुरुष के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। Click on the Google site amitsrivastav.in अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए ब्लू लाइन पर क्लिक करें।