भाजपा सरकार में अंत्योदय का सपना हो रहा साकार: सुरेश तिवारी
देवरिया। गांव चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को भाजपा भाटपार रानी मंडल के शक्ति केंद्र कोड़रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की योजनाएं आम जनता तक बगैर किसी रोक-टोक के पहुंच रही हैं और उसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में गरीबों, नौजवानों, किसानों एवं महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आई है। उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है प्रदेश की जनता अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है अपराधी गुंडा माफिया या तो जेल की सलाखों में है या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। प्रत्येक जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है अब तक 32000 से अधिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है।