बाबा साहब सच्चे अर्थों में समतामूलक समाज के संस्थापक थे:अजय कुमार दुबे
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारत रत्न से अलंकृत भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाटपार रानी मंडल के ग्राम भठवां तिवारी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान दी है उतना सम्मान उन्हें किसी अन्य सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रयास से उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने उनके जन्म भूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, परिनिर्वाण भूमि एवं चैत्य भूमि को पंच तीर्थ घोषित कर उसका सर्वांगीण विकास किया है।