भाजपा सरकार में सांस्कृतिक विरासत को हो रहा है कायाकल्प: विशंभर पांडेय
देवरिया। गांव चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा भाटपार रानी मंडल के शक्ति केंद्र खामपार में मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की योजनाएं आम जनता तक बगैर किसी रोक-टोक के पहुंच रही हैं और उसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीबों, नौजवानों, किसानों एवं महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आई है।