भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर का साफ-सफाई कर किया पूजन-अर्चन
देवरिया। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सभा कुवंर कुशवाहा के नेतृत्व में भाटपार रानी उपनगर के रानी पोखरा स्थित काली मंदिर परिसर का सफाई कर पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। बाल विवाह एवं विधवा विवाह को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने अपने राज्य में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए।