पंडित विजयनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र में जलाई थी शिक्षा की ज्योति: सभाकुवंर कुशवाहा
देवरिया। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठवा तिवारी में विधायक निधि से बने सीसी रोड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच किया। इस सड़क का नामकरण भठवां तिवारी के रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे एवं बाबा राघव दास कृषक इंटर कॉलेज भाटपार रानी के संस्थापक/प्रबंधक स्मृति शेष पंडित विजय नाथ त्रिपाठी के नाम पर किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में अब जितनी भी सड़कों का निर्माण मेरे विधायक निधि से होगा सबका नामकरण ऐसे व्यक्ति के नाम पर किया जाएगा जिन्होंने समाज के लिए अपने को खपा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसे लोगों को सम्मान देने का काम किया जा रहा है जिनकी तरफ भूल कर भी किसी सरकारों की नजर नहीं जाती थी। एक समय था ऐसा जब पद्म विभूषण, पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान बड़े लोगों की पैरवी पर मिलते थे। लेकिन आज यह सारे सम्मान उन्हें मिल रहे हैं जो इसके हकदार हैं। भाजपा नेता राजकुमार शाही ने कहा कि पंडित विजयनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने के साथ-साथ बाबा राघव दास के सानिध्य में आजादी की लड़ाई में भी हिस्सा लिया था।ऐसे व्यक्तियों को सम्मान देना उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पंडित विजयनाथ त्रिपाठी के पुत्र एवं बी आर डी के इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद त्रिपाठी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने मेरे गांव में बने सड़क का नामकरण मेरे पिताजी के नाम पर करके उन्होंने बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए विधायक मैं विधायक सभा कुंवर कुशवाहा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। संचालन भाजपा नेता आनंद पीयूष उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज कुमार शाही,सुशील कुमार शाही, सच्चिदानन्द शाही, प्रधानाचार्य डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, विपुल कुमार तिवारी,सुरेश तिवारी,अभिनव तिवारी, अभिषेक तिवारी, राजन श्रीवास्तव, विमलेश त्रिपाठी, प्रभात मिश्र,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टिंकू तिवारी, हरे राम तिवारी,राहुल सिंह,मुरली धर कुशवाहा,अभय प्रताप सिंह,सुजीत तिवारी,शिव सहाय तिवारी,मनोज तिवारी,इन्दजीत यादव, अनिल गुप्ता,रमेश कुशवाहा, अशोक तिवारी,संजय सिंह ,अमित शाही, प्रधान पप्पू यादव, प्रधान राजेश यादव,शालू सिंह, सोनू तिवारी, बबलू यादव, कमलेश तिवारी, संतोष तिवारी, चुन्नू यादव, लोभी प्रसाद,हीरिंग तिवारी,रामा जी प्रसाद,संजय कुशवाहा, दशरथ यादव, प्रधान लल्लन यादव,राकेश कुशवाहा, सत्यदेव कुशवाहा, प्रधान सत्यप्रकाश कुशवाहा,हृदया गुप्ता,विनोद कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह उपस्थित थे।