हरिवंश सहाय की मनाई पुण्यतिथि

देवरिया। शोषित, वंचित, पीड़ित की आवाज से स्वर्गीय हरिवंश सहाय स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम कुकुर घाटी टोला विशंभरपुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिवंश सहाय की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्ति जिला जज अशोक सहाय ने कहा कि स्वर्गीय हरिवंश सहाय शोषित, वंचित, पीड़ित और दबे कुचले लोगों की आवाज थे। वे सड़क से लेकर सदन तक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष किया करते थे। सपा नेता श्याम देव यादव ने कहा कि हरिवंश सहाय पक्ष के पहाड़ एवं कुशल वक्ता थे। पूर्वांचल में उन्हें राजनीति के चाणक्य के रूप में जाना जाता था। भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय सहाय भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र का चार बार एवं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र का एक बार प्रतिनिधित्व किया, समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे तथा मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर लगे रहते थे।डॉक्टर अरविंद सहाय ने कहा कि राजनीति में सुचिता एवं पारदर्शिता की जब भी चर्चा होती है तो हरिवंश सहाय का नाम लोग श्रद्धा के साथ लेते हैं। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि तमाम राजनीतिक पदों पर रहने के बाद भी छोटी-छोटी समस्याओं से लड़ने के लिए स्वर्गीय सहाय हमेशा तत्पर रहते थे। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह टुनटुन ने कहा कि स्वर्गीय सहाय सहज एवं सरल स्वभाव के धनी थे। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय अनिल शाही मनोज वर्मा अभय प्रताप सिंह ओम प्रकाश सिंह जयप्रकाश तिवारी सुरज सिंह सेंगर अजीत शाही रितिक गुप्ता दिनेश कुशवाहा संजय कुशवाहा गुड्डू सहाय अनिल गोंड पंकज शाही अमित शाही मंटू पटेल संजय सिंह सैथवार संजय गुप्ता राघवेंद्र सिंह अमरेन्द्र मौर्य मुकेश शाही पूनम रावत देवेंद्र दीवान दिग्विजय नाथ तिवारी राजेंद्र सिंह मूसा रज़ा लारी अनिल शर्मा देवेंद्र कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा बृजलाल कुशवाहा रणजीत मौर्य डॉक्टर जे अली मनोज यादव मुन्ना राय अनिरुद्ध कुशवाहा अभय सिंह सुरेश यादव भोला चौहान प्रभु यादव पंकज कुशवाहा मंटू वर्मा तारकेश्वर कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Next Post Previous Post