महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
देवरिया चकिया कोठी चौराहा पर 16 मार्च 2026 तक जारी रहेगा महायज्ञ
मकसूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट
भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहा पर आयोजित श्रीसीताराम नाम जाप महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में कई हजारों श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।इसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या तकरीबन 95 प्रतिशत रही।इस मौके पर घोड़ा, रथ,बैंडबाजा आकर्षण के प्रमुख केन्द्र रहे।कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर राजपुर, सिरसिया पवार, भवानी छापर बाजार होते हुए बिहार के जगदीशपुर स्थित झरही नदी पर पहुंची,जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरा गया। पुनः वहां से कलश यात्रा भवानी छापर गांव, मदनचक, बलिवन चौराहा, दिस्तौली होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थपित किए गए।
इस दौरान सिरसिया पवार में समाजसेवी जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को पानी का पैकेट व फल देकर स्वागत किया गया। यहां शिक्षक मदन सिंह, बजरंगी मिश्र, मैनुद्दीन अंसारी, राज सिंह,जयशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं भवानी छापर स्थित शिव मंदिर के पास शंकर भुवनेश्वर नाथ जूनियर हाईस्कूल के प्रबन्धक वीरेश सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को जलपान कराकर स्वागत किया गया। यहां मुख्य रूप से समाजसेवी चुनचुन सिंह,राहुल सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, आशुतोष सिंह राज, आलोक यादव, विशाल, राजू यादव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा चकिया कोठी मोड़ पर भोपतपुरा निवासी रामप्रीत कुशवाहा,चकिया निवासी डॉ सुल्तान हक के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर स्वागत किया गया।वहीं भवानी छापर बाजार में भी कई लोगों ने श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर स्वागत किया। कलश यात्रा का नेतृत्व मिथिला धाम सीतामढ़ी से पधारे संत बालक राघवेंद्र दास ने किया।इस दौरान धर्म का जय हो,अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो आदि नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। यह महायज्ञ 16 मार्च 2026 तक चलेगा।कलश यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नेता हरिचरन सिंह कुशवाहा,ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, मुन्नू सिंह, दिनेश मिश्र, प्रधानाचार्य सुनील सिंह, पं० रमेश मिश्र, बृजबिहारी मिश्र, नन्हे मिश्र, अमर मिश्र, पं० घनश्याम मिश्र, समाजसेवी डॉ मुन्ना कुशवाहा, महमूद मंसूरी, विजय प्रताप सिंह, युगुल किशोर यादव, संत भृगुराशन कुशवाहा, नन्दजी कुशवाहा, गौतम सिंह यादव, कमलदेव मिश्र, वशिष्ठ सिंह, रामइकबाल यादव, आशीष द्विवेदी, भास्कर द्विवेदी, नागेन्द्र ठाकुर, श्रीभगवान शाह, एलटी पंकज, विकास गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, प्रदीप मौर्य, ओम प्रकाश द्विवेदी, तहसीलदार सिंह, गुरु प्रसाद मिश्र, बाबूलाल सिंह, वीनित मिश्र अंकित, सुरेन्द्र सिंह, अंशु सिंह, विकास सिंह छोटे, डॉ सुगम्बर प्रसाद मौर्य, जटाशंकर दूबे, सन्नी प्रभात यादव, केदारनाथ यादव, निरज मिश्र, रामायण कुशवाहा, धर्मनाथ कुशवाहा, निधि, नीतू, आंसू, शिवानी, सन्ध्या, साक्षी, रानी, अंकिता, अमृता, प्रिया, सोनी, पल्लवी, पुष्पा, अंजू, शिवि, रेशमी, शालू, आशा, सीता, जामिनि, रितिका, विद्यावती, रिंकी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
