पशु पक्षी चिड़िया के लिए मिट्टी के पात्र में जल भरकर रखें
भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत ने हिंदुस्तान युवा उत्थान समिति के प्रांगण में अपना उद्बोधन दिया कहा कि गर्मी ने दस्तक दे दी है गर्मी के दिनों में तापमान बढ़ने से पानी की आवश्यकता महसूस होती है भीषण गर्मी में जल की आपूर्ति जनमानस मे कमी न महसूस हो सामाजिक संगठनों कार्यकर्ता व स्वयंसेवकों का दायित्व बढ़ जाता है भारतीय संस्कृति सदैव करुणा दया सेवा संस्कार भाव अतिथि देवो भव को प्रकट करता है सेवा समर्पण की भावना से हम नागरिकों प्रेरित कर सकते हैं कि वह भी अपने घर के आसपास मोहल्ले मुख मार्गों पर प्याऊ लगाए घर के ऊपर पशु पक्षी चिड़िया के लिए मिट्टी के पात्र में जल भरकर रखें जिससे लोगों की प्यास बुझ सके यह मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति और जीव जंतुओं के प्रति दया करुणा सा अस्तित्व का संदेश देती है पौधों में जल देकर हम हरा-भरा वातावरण दे सकते हैं हमें पहल करनी चाहिए सामाजिक कार्यकर्ता एनजीओ जो भी आगे आए उन्हें काशी प्रांत एनजीओ प्रकोष्ठ उन्हें सम्मानित करेगा 9415 970989 पर अपने फोटोग्राफ्स जिला मोहल्ला लिखकर अवश्य भेजें जिससे उन्हें सम्मान दिया जा सके प्रांत के सभी जिला संयोजक सहसंयोजक अपने जिले की बैठक कर सभी एनजीओ स्वयंसेवक का सहयोग ले वह उनकी सूची प्रांत को शीघ्र भेजने का कष्ट करें जिस कार्यक्रम शीघ्र कराया जा सके हम जनमानस से अपेक्षा करते हैं कि इस पहल अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे हम घर से जब निकले अपने पीने का पानी तो अपनी साथ ले साथ ही संकल्प ले की एक पौधे में हम जल अवश्य देंगे ऐसे सभी स्वयंसेवक एनजीओ का हम जनहित में स्वागत करते हैं जैसे की शास्त्री ब्रिज पर महाकुंभ के अवसर पर पौधे लगाए गए पुनः माघ मेले के अवसर पर गमले में पौधों का रोपण किया गया हजारों की संख्या में हम सब अधिकारी कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों के लोग गुजरते हैं संकल्प लें एक पौधे में जल देंगे विभाग से भी अपेक्षा की है जिन्होंने रोपण किया है वह भी जल की व्यवस्था करेंगे नहीं तो एक एनजीओ को कार्य के लिए दें वह एनजीओ सेवा और समर्पण की भावना से कार्य को कुशलता पूर्वक संपादित करेगी जिससे भविष्य में उस एनजीओ को सम्मानित कराया जा सके।