विद्युत तार, पोल, लो वोल्टेज की समस्या- को लेकर मुख्यमंत्री को लिखीं पत्र- प्रेमलता गुप्ता

उत्तर प्रदेश, देवरिया। विद्युत तार, पोल एवं लो वोल्टेज की समस्या से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र से अवगत कराते समस्या निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देशित करने की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया गोरखपुर मंडल के जनपद देवरिया अन्तर्गत पंचायत भाटपार रानी चार ग्राम पंचायतों को मिलाकर 25 अक्टूबर 1971 को नगर पंचायत का दर्जा मिला। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित यह नगर पंचायत प्रारम्भ से ही विकास कार्यों से अछूता रहा है। जन-जीवन के लिए बहुपयोगी विद्युत व्यवस्था वर्तमान समय में नगर पंचायत भाटपार रानी में नगण्य है। कुल 12 वार्डों में लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। इसका प्रमुख कारण नगर क्षेत्र में लगे हुए जलजल ट्रांसफार्मर है जिसका समय एवं विद्युत मांग के अनुसार भार छमता में वृद्धि नहीं की गई। पुराने विद्युत पोल एवं तार जन-जीवन के लिए खतरा बना हुआ है। नगर सीमान्तगर्त मलिन बस्तियों एवं कुछ वार्डो में विद्युत पोल व तार न होने से समुचित बिजली की सप्लाई दे पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें प्रेमलता गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष आम जन की समस्याओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों से निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। विद्युत व्यवस्था से उत्पन्न इस जटिल समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सहित सबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निराकरण की मांग की हैं। बताते चलें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरुआती फरमान जारी कर कहा नगर क्षेत्र में जले ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदला जाएं। इस नगर पंचायत का हाल - थाना, बैक, पोस्ट आफिस एलआईसी सहित नगर में एक छठवीं आबादी को सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर आज पांच महिना पहले जला, दो दिन बाद पूर्व सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय के पैरवी पर विद्युत विभाग ने उनके द्वारा नगर पंचायत के लिए दिया गया ट्रांसफार्मर लगा विद्युत आपूर्ति दी जो आज भी उसी से काम चल रहा है। जला ट्रांसफार्मर आज तक नही बदला गया। आये दिन कुछ न कुछ समस्या बनी रहती है नगर की जनता को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता से विकास को लेकर बहुत सारी उम्मीदें एक बार फिर जुड़ी हुई है। 
Next Post Previous Post