भाजपा ने किया डॉक्टर अंबेडकर की विरासत का सम्मान:अजय कुमार दूबे

देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़का गांव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने का काम की है। भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित एक आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक और आर्थिक सुधारो की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। भाजपा की सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। इनमें जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में डॉक्टर अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की जो शोध और सामाजिक आर्थिक बदलाव के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। 

भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि भाजपा समर्थित सरकार ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को मारणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ ही 1990 में संसद में उनका चित्र स्थापित किया गया। यहां प्रमुख रूप से शैलेश कुमार दुबे, रामप्रीत पाल, मिथिलेश, राम भजन यादव, इंद्रदेव साहनी, मोहन गोंड, हरे राम पटेल, नरेंद्र पटेल, अनिल कुमार, विनोद गिरी, रमेश पटेल, अशोक तिवारी, गुड्डू तिवारी उपस्थित थे।
Next Post Previous Post