कांग्रेस ने हमेशा किया डॉ अम्बेडकर के साथ अन्याय: जयनाथ कुशवाहा
देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौतम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब के साथ अन्याय करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी ने 1952 और 1954 के चुनाव में डॉक्टर अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई यहां तक की प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था। नेहरू सरकार में मंत्री रहते हुए भी डॉक्टर अंबेडकर को रक्षा और विदेश मामलों की प्रमुख समितियां से बाहर रखा गया। उनके ज्ञान और योगदान को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया था।