देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खामपार के बंगारबारी में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन भाजपा भाटपार रानी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह के द्वारा माल्यार्पण अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न संविधान के शिल्पकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाएं संविधान की ही देन है कि आज समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने डॉक्टर अंबेडकर को जितना सम्मान देने का काम की है उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया।

डॉक्टर अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर रुपए 125 और रुपए 10 के स्मारक सिक्के जारी किए गए जो राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को चिन्हित करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण प्रदान किया। इस कदम से महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, अंकुश शाही, राजीव रंजन सिंह, मनोज कुमार यादव, रामानंद यादव, दूधनाथ प्रसाद, उदय नारायण गौतम, निर्भय सिंह, अजीत सिंह, राजदेव प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, स्वामीनाथ प्रसाद, हरिहर प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, अवनीश प्रसाद, मनीष सिंह, रामदेव यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश गौतम, आलोक कुमार उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र के लाखोंपार में मंडल उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद के नेतृत्व में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रमुख रूप से मैनेजर प्रसाद, संतोष पाल, सतीश प्रजापति, बुद्धराम पाल, जाकिर अंसारी, मुमताज अंसारी, सुभाष यादव, छोटू प्रजापति, संदीप गोंड, शौकत अली, विकास श्रीवास्तव उपस्थित थे।