राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेई: विजय कुमार दुबे
पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाटपार रानी मंडल के पकड़ी बाबू में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। संगठन के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिपरहिया मोड़ से पकड़ी बाबू तक सुशासन पदयात्रा निकाली। पकड़ी बाबू में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई राजनीति के अजातशत्रु से पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता उनकी लोहा मानते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए राशन कार्ड धारकों को ₹2 केवल किलो गेहूं एवं ₹3 किलो चावल उपलब्ध कराने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं हम सभी को उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अटल बिहारी वाजपेई एक राजनेता होने के साथ-साथ कवि, साहित्यकार एवं पत्रकार भी थे।