घाटी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती
देवरिया। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के घाटी मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपने शासनकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखा। वह कुशल संगठन कर्ता, कवि, साहित्यकार तथा पत्रकार भी थे। वह राजनीति के शिखर पुरुष तथा राष्ट्रवाद के पुरोधा थे।