मंगल जयंती पर कवि-सम्मेलन व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
गोपालगंज। ग्राम जैतपुरा वैद्य, प्रखंड भोरे, जिला गोपालगंज में शुक्रवार 02 जनवरी को प्रसिद्ध कवि आचार्य शिवमंगल मिश्र ‘मंगल’ की 109वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में स्थापित संस्था मंगल विचार मंच के तत्वावधान में एक गरिमामय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वीप प्रज्ज्वलन एवं कवि मंगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ; समारोह की अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने की जबकि मंच संचालन पूर्व मुखिया रामेश्वर पंडित ने किया, इसके पश्चात मंच के सचिव डॉ. दिवाकर मिश्र ने आगत अतिथियों एवं श्रोताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और मंच के अध्यक्ष कपिलेश्वर मिश्र ने मंगल विचार मंच की स्थापना (02 जनवरी 2023) के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले मंगल सम्मान की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला; इस वर्ष का मंगल सम्मान प्रसिद्ध कवि सुभाषचंद्र यादव को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, पुस्तकें, डायरी एवं 1100 रुपये नगद प्रदान कर दिया गया।
इस अवसर पर आयोजित लघु कवि सम्मेलन में गोरखपुर से पधारे कवि सुभाषचंद्र यादव, कवि अजय यादव, पथरदेवा से शिवसागर शुक्ल, भाटपार रानी से राममनोहर मिश्र ‘माहिर विचित्र’ तथा कवि गोधन गणेश शर्मा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जहां सुभाषचंद्र यादव के प्रसिद्ध भोजपुरी गीत “केहू केतनों दुलारी बाकी माई ना होई” एवं “पुरनकी रजैया में पेवन सटाइल नया साल आइल” पर खूब तालियां बजीं, वहीं राममनोहर मिश्र की कविता “ई अंगरेजन के फेकल जाल ह – ई नया साल ह” ने विशेष सराहना पाई; कार्यक्रम में कवि मंगल की स्मृति को समर्पित कई भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत की गईं, जबकि छपरा से ललन मिश्र, सिवान से कन्हैयालाल पाठक, विद्याभूषण पांडेय एवं आद्या प्रसाद मिश्र सहित कई गणमान्य साहित्यकारों ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं; अन्य वक्ताओं में मंच संरक्षक शम्भु शरण द्विवेदी, डॉ. जैनेन्द्र कुमार शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार मिश्र, शिक्षक भृगुनाथ शुक्ल एवं अवधेश कुमार मिश्र ने अपने विचार रखे; अंत में अध्यक्ष कपिलेश्वर मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ और सभी अतिथियों को भोजनोपरांत सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
गूगल ब्लॉग पर मधु दुबे की रिपोर्ट।
